महिला सम्मान बचत पत्र योजना उद्देश्य, पात्रता, विशेषताएँ, आवश्यक दस्तावेज, गणना और आवेदन कैसे करें, Mahila Samman Saving Certificate Scheme, Objectives, Features, Eligibility, Calculation and How to Apply
महिला सम्मान बचत पत्र योजना महिलाओं और लड़कियों के लिए 2 साल के लिए एक नई और छोटी बचत योजना है। वित्त मंत्री, श्रीमती निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण 2023-24 के दौरान महिला सम्मान बचत पत्र योजना की घोषणा की थी।
महिला सम्मान बचत पत्र योजना अप्रैल 2023 से मार्च 2025 तक 2 वर्ष के लिए उपलब्ध होगी। इस योजना में महिला एवं लड़की के नाम पर 2 वर्ष के लिए अधिकतम 2 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं। महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2 साल के लिए एक निश्चित ब्याज दर प्रदान करेगी।
महिला सम्मान बचत पत्र योजना-Key Highlight
योजना का नाम | महिला सम्मान बचत पत्र योजना |
योजना का प्रकार | सरकारी योजना |
लाभार्थी | भारत की महिलाएं और लड़कियां |
निवेश की अधिक्तम राशि | 2 लाख रूपये |
ब्याज दर | 7.5% प्रति वर्ष |
अवधि | 2 साल |
सत्र | अप्रैल 2023 से मार्च 2025 |
महिला सम्मान बचत पत्र योजना के उद्देश्य (Objectives of Mahila Samman Bachat Patra Yojana)
महिला सम्मान बचत पत्र योजना के उद्देश्य इस प्रकार हैं:
- महिला सम्मान बचत पत्र योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।
- जमा या निवेशित राशि पर उच्च ब्याज दर प्रदान करना है।
- भविष्य के लिए पैसे बचाने के लिए महिलाओं और लड़कियों को प्रोत्साहित करना है।
महिला सम्मान बचत पत्र योजना के लिए पात्रता मानदंड (Eligibility for Mahila Samman Bachat Patra Yojana)
महिला सम्मान बचत पत्र योजना के लिए पात्रता मानदंड को सरल रखा गया है। इसके निम्नलिखित पात्रता मानदंड हैं:
- लाभार्थी या आवेदक भारतीय होना चाहिए।
- लाभार्थी या आवेदक महिला या लड़की होनी चाहिए।
सरकार द्वारा पूर्ण पात्रता मानदंड की घोषणा अभी की जानी बाकी है। एक बार घोषित होने के बाद हम इस लेख में बाद में अपडेट करेंगे।
महिला सम्मान बचत पत्र योजना की विशेषताएँ (Features of Mahila Samman Bachat Patra Yojana)
महिला सम्मान बचत पत्र योजना की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं:
सरकार समर्थित योजना
महिला सम्मान बचत पत्र योजना भारत सरकार द्वारा समर्थित योजना है इसलिए यह एक सुरक्षित और ऋण जोखिम मुक्त योजना है।
महिला उन्मुख योजना
महिला सम्मान बचत पत्र योजना एक महिला प्रधान योजना है। यह योजना केवल महिलाओं और लड़कियों के लिए उपलब्ध है।
उच्च ब्याज दर
महिला सम्मान बचत पत्र योजना की मुख्य विशेषता यह है कि यह जमा राशि पर उच्च ब्याज दर प्रदान करती है। यह योजना 7.5% की निश्चित ब्याज दर प्रदान करती है जो कि अधिकांश बैंक सावधि जमा (Fixed Deposit) से अधिक है।
राशि जमा सीमा
महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत अधिकतम 2 लाख रूपये तक के राशि जमा की जा सकती है।
अवधि
महिला सम्मान बचत पत्र योजना मूल रूप से 2 साल के लिए उपलब्ध योजना है। यह योजना 2 साल के कार्यकाल यानी अप्रैल 2023-मार्च 2025 के लिए उपलब्ध होगी।
समयपूर्व निकासी
महिला सम्मान बचत पत्र योजना समय से पहले पैसे निकासी की अनुमति देती है। आपात स्थिति में, लाभार्थी इसकी परिपक्वता (Maturity) होने से पहले कुछ पैसे निकाल सकता है।
कर लाभ
महिला सम्मान बचत पत्र योजना की लाभार्थी आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80C के तहत कर मे छूट का लाभ प्राप्त कर सकती है।
महिला सम्मान बचत पत्र योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents Required for Mahila Samman Bachat Patra Yojana)
महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत खाता खोलने के लिए नीचे दिए गए दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- पहचान प्रमाण
- निवास प्रमाण पत्र
- फोटो
- मोबाइल नंबर
महिला सम्मान बचत पत्र योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Mahila Samman Bachat Patra Yojana)
महिलाएं और लड़कियां 01 अप्रैल 2023 से इस योजना के तहत बैंकों और डाकघरों में 2 लाख रुपये तक की राशि का निवेश कर सकती हैं। महिला सम्मान बचत पत्र योजना (एमएसएससी योजना) में निवेश करने के चरण नीचे दिए गए हैं:
- अपने निकटतम बैंक या डाकघर पर जाएँ जो इस योजना को प्रदान करने के लिए अधिकृत है।
- बैंक या डाकघर से महिला सम्मान बचत पत्र के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करें।
- आवेदन पत्र में सभी आवश्यक विवरण जैसे व्यक्तिगत, वित्तीय, नामांकन आदि भरें।
- आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे पहचान प्रमाण, पता प्रमाण, फोटोग्राफ आदि संलग्न करें।
- वह राशि चुनें जिसे आप जमा करना चाहते हैं। राशि नकद या चेक के माध्यम से जमा करें।
- बैंक या डाकघर से प्रमाणपत्र प्राप्त करें, जो महिला सम्मान बचत पत्र योजना में निवेश के प्रमाण की पुष्टि करे।
महिला सम्मान बचत पत्र योजना की गणना (Calculation of Mahila Samman Bachat Patra Yojana)
महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना की गणना को समझने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें:
अवधि | मूल राशि (रु.) | ब्याज दर (%) | अर्जित ब्याज (रु.) | कुल राशि (रु.) |
प्रथम वर्ष (अप्रैल 2023-मार्च 2024) | 200000 | 7.5% | 15000 | 215000 |
दूसरा वर्ष (अप्रैल 2024-मार्च 2025) | 215000 | 7.5% | 16125 | 231125 |
इस प्रकार यदि आप 01 अप्रैल 2023 को 200000 रुपये जमा करते हैं तो 2 वर्ष पूरे होने के बाद आपको 231125 रुपये की राशि ब्याज सहित प्राप्त होगी।
निष्कर्ष (Conclusion)
निष्कर्ष के तौर पर हम कह सकते हैं कि महिला सम्मान बचत पत्र योजना महिलाओं और लड़कियों के लिए बहुत अच्छी लघु बचत योजना है। यह योजना 2 वर्ष की अवधि के लिए अन्य बैंकों की सावधि जमा की तुलना में उच्च ब्याज दर प्रदान करती है। यह योजना निश्चित रूप से महिलाओं और लड़कियों को भविष्य के लिए पैसे बचाने के लिए प्रोत्साहित करेगी। चूंकि यह एक सरकार समर्थित योजना है इसलिए यह योजना जोखिम मुक्त भी है।
FAQs
Q: महिला सम्मान बचत पत्र योजना क्या है?
Ans: महिला सम्मान बचत पत्र योजना भारत सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली महिलाओं और लड़कियों के लिए 2 साल के लिए एक लघु बचत योजना है।
Q: महिला सम्मान बचत पत्र योजना में निवेश की अधिक्तम राशि कितनी है?
Ans: महिला सम्मान बचत पत्र योजना में अधिक्तम 2 लाख रूपये तक की राशि निवेश की जा सकती है।
Q: महिला सम्मान बचत पत्र योजना में ब्याज दर प्रति वर्ष कितना है?
Ans: महिला सम्मान बचत पत्र योजना मे ब्याज दर प्रति वर्ष 7.5 प्रतिशत है।
Q: महिला सम्मान बचत पत्र योजना कब से कब तक प्रभावी रहेगा?
Ans: महिला सम्मान बचत पत्र योजना अप्रैल 2023 से मार्च 2025 तक के लिए लागू रहेगा।
यह भी पढ़ें :